देश हमारा प्यारा प्यारा।
लगता हमको न्यारा न्यारा।।
वीर शिवाजी से लेके वीर सावरकर तक।
रानी लक्ष्मी बाई से लेके सावित्री बाई फुले तक।।
शंकराचार्य से लेके स्वामी विवेकानंद तक।
सबने भारत का महत्व बढाया।
जब गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं।
तब भारत माता खुशी से अपनी आंचल लहराती हैं।।
धर्मबद्ध, शांति और स्वच्छता हमारे गुण हैं।
झंडा के तीन रंग इसका प्रतीक हैं ।।
देश को आजाद कराने में कईयों ने अपनी जान बिछाएं।
बचपन से ही हम अपने बच्चों को देश भक्ति सिखाएं।।
एकता और अखंडता इसकी पहचान हैं।
आओ मिलकर बोले, भारत मेरी जान हैं।।
---SUSHMA V.V.L-------
No comments:
Post a Comment